बेदाग त्वचा के लिए बेस्ट हैं ये घरेलू फेस मास्क
घरेलू चिजों से बनाए गए फेस मास्क आपके चेहरे के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है. और इससे आपके चेहरे की खूबसूरती बढ़ती है. क्योंकि ये फेस मास्क प्राकृतिक चीजों से बनी होती है, जैसे- शहद, खीरा, केला, पपीता, इत्यादि. तो आइए जानते हैं कि आप इन प्राकृतिक चीजों से फेस मास्क कैसे बना सकती हैं.
शहद, केला, पपीता का फेस मास्क:
आधे पके केले मसल लें और इसमें दूध, एक बड़ा चमम्च चंदन पाउडर और आधा बड़ा चम्मच शहद मिला लें. अब इस मास्क को 20-25 मिनट तक चेहरे पर लगाए रहने के बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें. यह मास्क औयली तव्चा के लिए बेहद लाभदायक है.
ये भी पढ़े- गरमी के मौसम में ऐसे रखें अपने चेहरे का ख्याल
दाल मास्क
तैलीय त्वचा के लिए एक बड़ा चम्मच मूंग की दाल कुछ घंटे के लिए पानी में भिगो दें. इसके बाद इसे पीस लें और इसमें एक बड़ा चमम्मच टमाटर का गूदा मिला लें. हल्के हाथों से मसाज करते हुए इसे चेहरे पर लगाएं. 20 मिनट बाद इसे पानी से धो लें. इससे त्वचा में चमक लाता है.
शहद और दही का मास्क
शहद और दही में जरा सी रेड वाइन मिला लें. इसे चेहरे पर 20 मिनट तक लगाए रखने के बाद सादे पानी से धो लें. यह टैनिंग दूर कर त्वचा में चमक लाता है और त्वचा को मुलायम बनाता है.
खीरा और पपीते का मास्क
खीरा और पके पपीते का गूदा दही में मिक्स कर लें और उसमें दो छोटा चम्मच जौ और कुछ बूंद नींबू का रस मिला लें. इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं. आधे घंटे बाद इसे पानी से धो लें. इससे आपके चेहरे में निखार आएगा.
ये भी पढ़े– पसीने की बदबू को कहें बाय-बाय
posted by- Saloni
The post बेदाग त्वचा के लिए बेस्ट हैं ये घरेलू फेस मास्क appeared first on Grihshobha.
from Grihshobha http://bit.ly/2IMPf2g
via Latest News in Hindi
0 Comments