नवरात्र व्रत में ऐसी हो आपकी डाइट

नई दिल्ली: गर्मियों के मौसम में पड़ने वाले नवरात्र के व्रत को करना आसान नहीं होता है| इस दौरान हमे अपनी सेहत का ध्यान अधिक रखना पड़ता है| आइये जानते है इस दौरान व्रत के दिन कैसी होनी चाहिए हमारी डाइट-
- सुबह
सुबह के समय आप जब उठे तो उसके बाद फ्रेश आदि होकर एक कप ग्रीन टी का सेवन करें जिससे आपके शरीर में ऊर्जा का संचार होता है|
- नाश्ता
आप नाश्ते में फ्रूट्स का सेवन करें| एक सेवा और दो केले आपके लिए बहुत होंगे| इसके बाद आप चाहे तो थोड़े से बादाम ले सकते हैं| इसके अलावा दो ग्लास हल्का गुनगुना पानी पियें|
- लंच से पहले
लंच से दो घंटे पहले आप एक नारियल पानी का सेवन करें| इससे आपके शरीर में तरलता आएगी और आप फ्रेश महसूस करेंगे|
- लंच ऐसा हो
आप लंच में साबूदाने की खिचड़ी के साथ लस्सी या छाछ ले सकते हैं| इसके अलावा हल्का गुनगुना पानी भी लें|
- शाम को
लगभग शाम के चार बजे के आसपास आप ड्राई फ्रूट्स का सेवन करें| जैसे की दो अखरोट और एक बादाम इसके बाद दो ग्लास पानी पी लें|
- डिनर में
डिनर आप आठ बजे तक कर लें और इसमें कुट्टू के आटे की रोटी, मूंगफली और फ्रूट्स ले सकते हैं|
- सोने से पहले
रात को सोने से पहले एक ग्लास हल्का गुनगुना दूध जरूर लें|
तो व्रत के दौरान ऐसी डाइट रखने पर आप कमजोरी महसूस नहीं करेंगे|
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2WI5Zvd
via Latest News in Hindi
0 Comments