अफगानिस्तान में लावारिस मोर्टार फटने से 7 बच्चों की मौत, कई घायल
काबुल: पूर्वी अफगानिस्तान में रविवार को एक लावारिस मोर्टार फटने से 7 बच्चों की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना में 10 बच्चे घायल भी बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अफगानिस्तान में लावारिस मोर्टार फटने से आम लोगों की मौत का यह ताजा मामला है। लगमान प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता असदुल्ला दौलतजई ने कहा कि इस बात की जांच की जा रही है कि बच्चों को यह मोर्टार कैसे मिला और यह क्यों फटा।from India TV: world Feed http://bit.ly/2v6u4QE
via Latest News in Hindi
0 Comments