5 टिप्स: गरमी में एलोवेरा से रखें स्किन का ख्याल
आजकल गर्ल्स अपने हेयर और स्किन प्रौब्लम को लेकर परेशान रहती है. धूल, बढ़ते प्रदूषण और जहरीले धुएं, सूर्य की अल्ट्रावौयलेट किरणों की वजह से हमारी स्किन ड्राई हो जाती है, साथ ही चेहरे की चमक भी खत्म हो जाती है. वहीं ज्यादातर लोगों को बालों में डैंड्रफ की प्रौब्लम भी हो जाती है. ऐसे में एलोवेरा इन सभी प्रौब्लम्स के लिए बेस्ट औप्शन है. आइये, जानते हैं एलोवेरा का इस्तेमाल करके हम कैसे अपनी स्किन को सुंदर बना सकते हैं.
- ड्राई स्किन

औयली स्किन से ज्यादा नाजुक ड्राई स्किन होती है. अगर आप समय पर स्किन की देखभाल नहीं करेंगी तो चेहरे पर झुर्रियां, झाइयां बारीक लाइन्स और रैशेज होने लगते हैं. ऐसे में आप एलोवेरा का इस्तेमाल करके अपनी ड्राई स्किन से छुटकारा पा सकती है.
ये भी पढ़े- घनी भौहें पाने के लिए बेहद फायदेमंद हैं ये 4 घरेलू टिप्स
ऐसे करें इस्तेमाल
एलोवेरा का जैल निकाल कर एक कटोरी में रख लें. अब उसमे एक चम्मच शहद मिला दें. अपने चेहरे को ठंडे पानी से धोलें और फिर इस पेस्ट को पूरे चेहरे पर लगा लें. 10 मिनट बाद चेहरा ठंडे पानी से धोलें.
- ग्लोइंग स्किन के लिए

सुंदर-ग्लोइंग स्किन हर लड़की की चाहत होती है, लेकिन बढ़ते प्रदूषण के कारण हमारी स्किन ग्लो करने के बजाय डल और बेजान बना देती है. ऐसे में अगर आप चाहें तो घर से बाहर निकलने वक्त अपने चेहरे पर कपड़ा बांध कर निकलें. अपने चेहरे का ग्लो बरकरार रखने के लिए आप एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकती हैं.
ये भी पढ़े– चेहरे पर बर्फ लगाने के हैं ये 4 फायदे
ऐसे करें इस्तेमाल
एक कटोरी में 2 चम्मच चावल का आटा लें अब एलोवेरा को बीच से 2 भाग में बांट दें. अब एलोवेरा को जैल वाले पार्ट से आटे में रखें. जब आटा एलोवेरा में पूरा चिपक जाए फिर इसको चेहरे पर स्क्रब की तरह इस्तेमाल करें.
- डैंड्रफ

बालों का सही देखभाल न करने पर उन में कई प्रकार की प्रौब्लम हो सकती हैं. डैंड्रफ या रूसी उनमें से एक है. बालों में डैंड्रफ होने से बाल कमजोर व बेजान हो जाते हैं. इस कारण बाल टूटने लगते हैं. सिर में इचिंग जैसी प्रौब्लम भी बढ़ जाती हैं. ऐसे में आप एलोवेरा हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकती है. यह बालों को पोषण देकर उसे साफ और चमकदार बनाएगा.
ऐसे करें इस्तेमाल
एलोवेरा मास्क के लिए एक कटोरी में एलोवेरा जैल लें उसमें कंडीशनर, औलिव औयल और नारियल के तेल को अच्छी तरह से मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. अब इस मिश्रण को जड़ों में लगा लें. करीब 45 मिनट बाद बालों को धो लें.
यह भी देखें- 4 टिप्स: गरमी में हेल्दी स्किन के लिए बेस्ट है टमाटर
- पिंपल्स (मुहांसे)

पिंपल्स चेहरे की सबसे बड़ी दिक्कत होती है. पिंपल्स होने की कई वजह हो सकती हैं जैसे फास्ट फूड, औयली फूड. पिंपल्स होने का कारण प्रदूषण भी हो सकता है. प्रदूषण से चेहरे पर धूल मिट्टी जम जाती है, जिसकी वजह से कील-मुहांसे हो जाते हैं. आप घर पर एलोवेरा का इस्तेमाल कर के पिंपल्स जैसी समस्या से छुटकारा पा सकती हैं.
ऐसे करें इस्तेमाल
एलोवेरा जैल निकाल लें अब उसमें टूथपेस्ट मिला दें. अब इस पेस्ट को पिंपल्स पर लगा लें और 10 मिनट बाद क्लीन कर लें. याद रहे, टूथपेस्ट बिना जैल वाला होना चाहिए.
- स्किन बर्न

गर्मियों में अक्सर स्किन बर्न जैसी समस्या हो जाती है. स्किन बर्न में वह जगह फूल कर लाल हो जाती है और दिखने में भी अजीब लगता है. ऐसे में सही समय पर इसका उपचार करना बहुत जरूरी हो जाता हैं. एलोवेरा आइस क्यूब से इस प्रौब्लम से राहत मिल सकती है.
यह भी पढ़ें- 5 टिप्स: खूबसूरती का खजाना है बेसन, फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान
ऐसे करें इस्तेमाल
एलोवेरा जैल को आइस क्यूब ट्रे में डालकर फ्रीजर में रख दें. जब जैल आइस क्यूब बन जाए तो बर्न स्किन पर इस आइस क्यूब को लगाएं. इससे सूजन तो कम होगा ही साथ ही स्किन पर लाल धब्बे में भी सुधार होगा.
edited by-rosy
The post 5 टिप्स: गरमी में एलोवेरा से रखें स्किन का ख्याल appeared first on Grihshobha.
from Grihshobha http://bit.ly/2ZCo2oN
via Latest News in Hindi
0 Comments