औयली (तैलीय) त्वचा वाली महिलाओं को कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ता है. त्वचा पर मौजूद अधिक तेल चेहरे को चिपचिपा बना देता हे, जिस से चेहरे पर कीलमुंहासे होने का डर बना रहता है, लेकिन अब इस डर को घर में बनाए जाने वाले फेस पैक, जिन्हें घरेलू फेस पैक के नाम से भी जानते हैं, का इस्तेमाल कर दूर किया जा सकता है.

डा. दीपाली भारद्वाज, त्वचा रोग विशेषज्ञा बताती हैं कि तैलीय त्वचा से परेशान बहुत सी महिलाएं उन के पास आती हैं, जो विभिन्न क्रीमों व अन्य चिकित्सीय उपचार ले चुकी होती हैं, लेकिन डा. दीपाली के मुताबिक घरेलू उपचार से बेहतर कोई इलाज नहीं.

ये भी पढें- हेयर रिमूवल टिप्स: गरमी में इन 4 घरेलू तरीकों से हटाए अनचाहे बाल

इन 5 घरेलू उपचारों का प्रयोग कर आप औयली त्वचा की परेशानियों से छुटकारा पा सकती हैं:

1 केला, शहद और लैमन फेस पैक: केला सेहत के लिए तो फायदेमंद होता ही है, साथ ही यह त्वचा से अतिरिक्त तेल निकालने में भी मदद करता है. केले के साथ शहद और नीबू भी कमाल के गुणों से भरपूर होते हैं. आप को अपने लिए फेस पैक बनाने के लिए बस इतना करना है कि एक केले को मैश कर उस में 1 चम्मच शहद और नीबू का रस मिला कर इस मिश्रण को चेहरे पर तब तक लगाए रखना है जब तक कि यह सूख न जाए. फिर चेहरे को कुनकुने पानी से धो लें.

2 पपीता व लैमन फेस पैक: पपीता एक ऐसा फल है, जो कहीं भी आसानी से मिल जाता है. तैलीय त्वचा के लिए यह अद्भुत विकल्प है. पपीते का फेस पैक बनाने के लिए इसे अच्छी तरह मैश कर के इस में नीबू का रस मिलाएं और फिर करीब 20 मिनट तक चेहरे पर लगाए रखने के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें.

ये भी पढें- 9 टिप्स: गरमी के मौसम में चिपचिपे बालों को ऐसे कहें बाय-बाय

3 मुल्तानी मिट्टी व गुलाबजल: तैलीय त्वचा के लिए मुलतानी मिट्टी किसी वरदान से कम नहीं है. यह एक प्रकार की औषधीय मिट्टी है. इस में गुलाबजल मिला कर चेहरे पर लगाने से त्वचा से औयल भी निकल जाता है और वह कोमल भी बन जाती है.

4 ऐलोवेरा: ऐलोवेरा जहां पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है वहीं यह तैलीय त्वचा के लिए भी काफी उपयोगी होता है. तैलीय त्वचा से छुटकारा पाने के लिए आप ऐलोवेरा में शहद मिला कर चेहरे पर लगाएं. यह फेस पैक यकीनन लाभकारी सिद्ध होगा.

ये भी पढें- गरमियों में खुजली से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

5 अंडा: अंडा प्रोटीन, विटामिन और विभिन्न मिनरल्स से भरपूर होता है, जो त्वचा को पूरी तरह स्वस्थ रखने का काम करता है. औयली त्वचा से छुटकारा पाने के लिए इस फेस पैक को जरूर ट्राई करें. यह पैक बनाना बहुत आसान है. 1 चम्मच शहद में अंडे की सफेदी मिला कर चेहरे पर लगाएं. 8-10 मिनट लगा रहने के बाद चेहरे को धो लें.

-पूजा

The post गरमियों में औयली स्किन से छुटकारा दिलाएंगे ये 5 घरेलू फेस पैक appeared first on Grihshobha.



from Grihshobha http://bit.ly/2YZ4TNI
via Latest News in Hindi