गरमियों में ये 5 हैट टिप्स आपके लुक को बनाएंगे कूल…
चाहे आप रोजाना हैट पहनते हैं या नहीं यह आपकी चौइस है, लेकिन गरमी का मौसम हैट पहनने के लिए सबसे अच्छा समय है. लंबे टाइम तक घर से बाहर धूप में घूमना हो तो हैट का इस्तेमाल करना चाहिए. साथ ही हैट आपके आउटफिट्स के स्टाइल को एक अलग लुक भी देगा. वो अलग बात है कि गरमियों में आउटफिट्स के ऊपर हैट पहनना कुछ हद तक मुश्किल है, खासकर अगर वे आपके रोजाना फैशन का हिस्सा नहीं हैं. पर अब इसको लेकर टेंशन लेने की जरूरत नहीं हैं. आज हम आपको आपकेआउटफिट्स से मैच होने वाले हैटस् के बारे में बताएंगे…
- स्टाइलिश बकैट हैट
गरमियों में प्रिंटेड वाइड-लेग पैंट्स और बेसिक टैंक टॉप के साथ स्टाइलिश बकैट हैट आपको अच्छा लुक देगा.
घर पर ऐसे बनाएं बाजार में मिलने वाले महंगे फेस मास्क शीट
2. क्लासिक वाइड-ब्रिम हैट
किसी भी आउटफिट के साथ क्लासिक वाइड-ब्रिम हैट अच्छी लगेगी. खासकर क्लासिक टीशर्ट के साथ एक ब्राइट कलर की ड्रेस, यह आपके लुक को और भी ब्राइट बना देगी.
3. क्लासिक स्ट्रौ हैट
गरमियों में एक सिंपल डैनिम ड्रैस या जिन्स के साथ एक क्लासिक स्ट्रौ हैट के साथ आप एक अलग लुक के लिए बेस्ट औप्शन होगा. साथ ही एक चुलबुली पर्सनैलिटी के लिए आप सबसे रोमांटिक टॉप्स के साथ रिबन वाली स्कर्ट के साथ भी आप क्लासिक स्ट्रौ हैट का इस्तेमाल कर सकते हैं.
चेहरे की चमक को रखना है बरकरार तो फौलो करें ये 5 टिप्स
4. फिशरमैन हैट
गरममियों में कूल गर्ल दिखने के लिए आप अपने पसंदीदा ग्राफिक टी और ट्रैक पैंट के साथ या क्रौप टौप और डेनिम की जीन्स के साथ फिशरमैन हैट एक बेस्ट औप्शन होगा.
5. फैल्ट हैट
एक क्लासिक वाइट टी के साथ अपनी फेवरेट गरमियों की ड्रैस के साथ फैल्ट हैट आपके लुक को क्लासी के साथ कूल लुक देगी.
The post गरमियों में ये 5 हैट टिप्स आपके लुक को बनाएंगे कूल… appeared first on Grihshobha.
from Grihshobha http://bit.ly/2GcdAf1
via Latest News in Hindi
0 Comments