धन में वृद्धि के लिए घर में रखें ये 5 फेंगशुई शोपीस (Keep These 5 Fengshui Showpiece In House To Increase Wealth)

सुख सुविधाएं से भरपूर ज़िंदगी का मज़ा उठाने के लिए आर्थिक स्थिति का मजबूत होना बेहद ज़रूरी है. आपकी आर्थिक स्थिति को और मजबूत बनाने के लिए पेश हैं कुछ उपयोगी फेंगशुई टिप्स (Fengshui Tips):
हरियाली

धन-संपत्ति में वृद्धि के लिए कमरे की दक्षिण पूर्व दिशा में हरियाली का फोटो लगाएं, जैेसे- जंगल, पेड-पौधे, आदि. दक्षिण पूर्व दिशा का संबंध लकड़ी से होता है. इसलिए इस दिशा में पेड़-पौधे की तस्वीर लगाना शुभ होता है, लेकिन फोटो लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि तस्वीर में पानी या पहाड़ का दृश्य न हो.
नारंगी का पौधा

घर की दक्षिण पूर्व दिशा संपंति की सूचक होती है. इस कोने में नारंगी का पौधा लगाना बेहद शुभ है. सुनहरे, चमकदार, नारंगी के पौधे सोने के प्रति होते हैं. इनकी मौजूदगी से धन की वर्षा होती है. आप चाहें तो आर्टिफिशियल पौधे भी घर में रख सकती हैं.
और भी पढ़ें: बनना चाहते हैं अमीर, तो घर में रखें वेल्थ वाज़ (Fengshui Wealth Vase Will Make You Wealthy)
चायनीज़ सिक्के

आथिर्र्क स्थिति को मज़बूत बनाने के लिए चीनी सिक्के सहायक सिद्ध होते हैं. अत: तिजोरी में तीन चायनीज़ सिक्कों को लाल रंग के धागे में बांधकर रखें. ऐसा करने से तिजोरी कभी खाली नहीं होगी. अगर आप चायनीज़ रख रहें है, तो ध्यान रखें ये सिक्के असली हो, नकली नही.
तीन टांगों वाला मेढक

इसे घर के अंदर मुख्य द्वार के आसपास इस तरह से रखें कि मेढक घर के अंदर आता हुआ प्रतीत हो. इस बात का खास ख्याल रखें कि मेढक के मुंह में चायनीज़ सिक्का ज़रूर हो.
फेंगशुई लाफिंग बुद्धा

इसे घर में रखने से धन-दौलत में वृद्धि होती है. इसे मुख्य द्वार पर रखना शुभ होता है. लेकिन भूलकर भी इसे बेडरूम या किचन में न रखें और न ही इसकी पूजा करें.
और भी पढ़ें: धन प्राप्ति के लिए 25 Effective वास्तु टिप्स (25 Effective Vastu Tips For Wealth And Prosperity)
from अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी की 'सूर्यवंशी' में हीरोइन बनेंगी यह अभिनेत्री (Confirmed! This Actress to Star Opposite Akshay Kumar in Rohit Shetty’s Sooryavanshi) http://bit.ly/2IONnpx
via Latest News in Hindi
0 Comments