वॉशिंगटन: अमेरिका के ओहायो प्रांत में स्थित वेस्ट चेस्टर कस्बे में रविवार की रात एक सिख परिवार के 4 सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतकों में 3 महिलाएं और एक पुरूष हैं। पुलिस जब तक घटनास्थल पर पहुंचती, हत्यारा फरार हो चुका था। बताया जाता है कि जिस अपार्टमेंट में यह परिवार रहा करता था, रविवार की रात वहां कई राउंड गोलियां चली थीं। इस घटना के बाद से अमेरिका में रहने वाले सिख समुदाय में शोक व्याप्त है।

from India TV: world Feed http://bit.ly/2DEAxXM
via Latest News in Hindi