स्मार्टफोन कंपनी शाओमी ने अपना नया हैंडसेट Xiaomi Redmi Y3 आज भारतीय बाजार में पेश कर दिया है| इस हैंडसेट के बेस वेरिएंट का मूल्य भारत में 9,999 रुपये रखा गया है और अन्य वेरिएंट 11,999 रुपये में उपलब्ध है।।

Xiaomi Redmi Y3 स्मार्टफोन में 6.26 इंच का वाटरड्रॉप नॉच वाला डिस्प्ले शामिल है। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रगन 632 प्रोसेसर के साथ आता है| यह हैंडसेट दो वेरिएंट्स 3GB+32GB और 4GB+64GB में लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन की इंटरनल मेमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के सहारे 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। यह फोन एंड्रॉइड 9.0 पाई पर आधारित MIUI 10 यूजर इंटरफेस को सपोर्ट करता है।

कैमरे के लिए इस हैंडसेट के फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा शामिल है। हैंडसेट के रियर साइड पर 12 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल ड्यूल रियर कैमरा है। इसमें 4,000 एमएएच की शानदार बैटरी शामिल है।

ग्राहक इस हैंडसेट को सेल के तहत 30 अप्रैल से ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन और शाओमी की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीद सकेंगे| यह फोन एलिगेंट ब्लू, बोल्ड रेड और प्राइम ब्लैक कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकेगा|



from व्यापार – Navyug Sandesh http://bit.ly/2Uxahnz
via Latest News in Hindi

0 Comments