रावलपंडी। पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकि ठिकानों पर भारतीय वायुसेना के हमलों के लगभग 2 महीने बाद पाकिस्तान की तरफ से एक और बयान आया है। पाकिस्तान ने कहा कि बालाकोट की सच्चाई जानने के लिए भारत चाहे तो अपना मीडिया वहां भेज सकता है। पाकिस्तान की सेना के आधिकारिक प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने सोमवार को पाकिस्तान के शहर रावलपिंडी में अपने मीडिया को संबोधित करते हुए यह बयान दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आसिफ गफूर बालाकोट से शुरू हुए और फिर पाकिस्तान की GDP का जिक्र करने लगे और पहुंचते-पहुंचते 1971 की भारत-पाकिस्तान जंग तक पहुंच गए।

from India TV: world Feed http://bit.ly/2J0OPFy
via Latest News in Hindi

0 Comments