लाइव क्रिकेट स्कोर, दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2019 DC vs SRH Live Cricket Score सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने बेहतरीन हरफनमौला खेल के दम पर गुरुवार को फिरोज शाह कोटला स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हरा दिया। हैदराबाद के कप्तान भुवनेश्वर कुमार ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था जिसे उनके गेंदबाजों ने सही साबित किया और दिल्ली को 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 129 रनों पर ही रोक दिया। इस लक्ष्य को हैदराबाद ने 18.3 ओवरों में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। हैदराबाद को शुरूआत तो अच्छी मिली थी। उसने अपना पहला विकेट 64 के कुल स्कोर पर खोया था, लेकिन इसके बाद बल्लेबाजों के गलत शॉट चयन के कारण उसने कुछ विकेट खो दिए जिससे मैच फंसता दिख रहा था लेकिन अंत में हैदराबाद जीत हासिल करने में सफल रही।  

from India TV: sports Feed http://bit.ly/2Uvsmqk
via Latest News in Hindi

0 Comments