श्रीलंका: बम हमलों के मास्टरमाइंड की बहन ने जताई आशंका, ईस्टर हमलों के बाद से 18 रिश्तेदार मारे गए
कोलंबो: श्रीलंका में ईस्टर के मौके पर हुए भीषण बम धमाकों के संदिग्ध सरगना की बहन ने दावा किया है कि हमलों और पुलिस के छापों के बाद उसके परिवार के 18 सदस्य लापता हैं जिनके मारे जाने का संदेह है। आतंकी संगठन नेशनल तौहीद जमात (एनटीजे) द्वारा कथित तौर पर 21 अप्रैल को गिरजाघरों और होटलों में किए गए सिलसिलेवार बम हमलों में 250 से अधिक लोग मारे गए थे और 500 से अधिक घायल हुए थे।from India TV: world Feed http://bit.ly/2DEA87I
via Latest News in Hindi
0 Comments