सोमवार से जेट एयरवेज के 1,100 पायलटों ने विमान नहीं उड़ाने का किया फैसला: एनएजी
मुंबई: संकट से गुजर रहे जेट एयरवेज के पायलटों के राष्ट्रीय संगठन नेशनल एविएटर्स गिल्ड (एनएजी) से जुड़े करीब 1,100 पायलटों ने ‘वेतन भुगतान नहीं होने की वजह से’ सोमवार सुबह 10 बजे से विमान नहीं उड़ाने का फैसला किया है। एक सूत्र ने रविवार को यह जानकारी दी। पायलट के साथ-साथ इंजीनियर और वरिष्ठ प्रबंधकों को जनवरी से वेतन नहीं मिला है। कर्ज में डूबी इस कंपनी ने अन्य वर्ग के कर्मचारियों को भी मार्च का वेतन नहीं दिया है।from India TV: india Feed http://bit.ly/2UCy7TO
via Latest News in Hindi
0 Comments