आज का राशिफल (10 अप्रैल)
मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल)
कोई हर कीमत पर आपकी बात मानने के लिए तैयार रहेगा। किसी से समय पर मिली सलाह दौड़ भाग से बचा लेगी। सीनियर आपके काम से खुश नहीं होंगे। आपकी वसायिक छवि खतरे में पड़ सकती है। निवेश से लाभ होने के संकेत मिल रहे हैं। बीमारी को शुरुआत में ही पकड़ लेंगे। रोमांटिक सितारे बुलंदी पर हैं। शुभ अंक – 17, शुभ रंग – नारंगी
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई)
कोई कार्यक्रम आखिरी पल में रद्द करना पड़ सकता है। गलत जगह फंसने के योग बने हुए हैं। दूसरों के निजी जीवन में दखलअंदाजी ना करें। प्रेमीजन के साथ मतभेद उभर सकते हैं। दूसरों के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाएंगे। सेहत संतोषजनक बनी रहेगी। शुभ अंक- 11, शुभ रंग- बेबी पिंक।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून)
किसी काम को तुरंत निबटाने की जरूरत होगी, देरी ना करें। घर में मित्रों व रिश्तेदारों के साथ सुखद समय बीतेगा। रोमांस की शुरुआत होने के संकेत मिल रहे हैं। परिवार के साथ आउटिंग का प्रोग्राम बनेगा। कार्यक्षेत्र की समस्याओं को लेकर अपना नजरिया बदलें। शुभ अंक- 5, शुभ रंग- हरा।
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई)
बॉस से फेवर मांगने के लिए दिन अच्छा है। आपकी बात का मान रखा जाएगा। किसी की मदद से नए काम को सही तरह से कर पाएंगे। स्टॉक मार्किट से लाभ प्राप्ति के योग हैं। पारिवारिक सुख शांति का आनंद उठाएंगे। किसी की तरफ ध्यान आकर्षित हो सकता है। शुभ अंक- 2, शुभ रंग- क्रीम।
सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त)
व्यक्तिगत व व्यावसायिक जीवन से संतुष्ट हैं। आपके विचारों को सेमीनार या मीटिंग के दौरान महत्व मिलेगा। इससे आपकी व्यावसायिक छवि पर चार चांद लगेंगे। प्रेम संबंध में गलतफ हमी उभर सकती है। धन के निवेश से पहले जांच परख जरूरी है। शुभ अंक- 9, शुभ रंग- मेजेंटा।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर)
छात्रों को मदद लेने में हिचकिचाना नहीं है। परिजन आपकी हरकतों से नाराज हो सकते हैं। दूसरों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करना मुश्किल होगा। प्रेमी या प्रेमिका से जीवन में आगे बढऩे का प्रोत्साहन मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी से अनबन होना मुमकिन है। शुभ अंक- 8, शुभ रंग- सफेद।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर)
जरूरी सहयोग मिल जाएगा, चिंता ना करें। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। पारिवारिक क्लेश मानसिक शांति भंग कर देगा। कार्यक्षेत्र की चुनौतियों को समझ पाएंगे। ना तो खुद खर्चा करेंगे और ना ही दूसरों को करने देंगे। इससे अपना जीवन आसान हो जाता है। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- पीला।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर)
अधूरे काम निबटा लें नहीं तो काम बढ़ता ही रहेगा। दूसरों पर संदेह करेंगे, अफ वाहों पर यकीन करेंगे। माता पिता के साथ मतभेद हो सकते हैं। आपसी बातचीत से ये मतभेद दूर होने मुमकिन हैं। धन संकट की स्थिति टल रही है। छात्रों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। शुभ अंक- 4, शुभ रंग- नीला।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर)
आपके काम से सीनियर आशवस्त नहीं होंगे। संबंधों में सुधार की कोशिश में लगे रहेंगे। छात्रों को सफ लता मिल सकती है। परिजन आपके विचारों से सहमत होंगे। सेहत के लिहाज से अच्छा दिन है। प्रेम संबंध से खुशियां मिल रही हैं। जीवनसाथी की तलाश पूरी हो सकती है। शुभ अंक- 22, शुभ रंग- वॉयलेट।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी)
भाग्य साथ निभाएगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। धन संबंधी फैसले सही साबित होंगे। नई नौकरी मिलने की प्रबल संभावना बनी हुई है। वर्दीधारी जातकों को मनचाही पोस्टिंग मिल सकती है। माता पिता आपकी तरक्की से खुश होंगे। कोई आपके प्रति आकर्षित हो सकता है। शुभ अंक- 1, शुभ रंग- हल्का लाल।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी)
लंबे समय से अधूरे रहे काम पूरे करें। नजर पडऩे पर इनके लिए आपकी जवाबदेही बनेगी। आपका मजाक जीवनसाथी को पसंद नहीं आएगा। जो भी बोलें सोच समझ कर बोलें। जल्दबाजी में किए एसाइनमेंट गलत हो सकते हैं। किसी को धन उधार ना दें। सेहत संबंधी सलाह काम आएगी। शुभ अंक- 18, शुभ रंग- भूरा।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च)
अपने विचारों पर अमल करने का दिन है। सेहत के प्रति सतर्क रहेंगे। कमाई अच्छी होने के कारण धन की स्थिति सुधर रही है। अपने प्यार का इज़हार करें। कार्यक्षेत्र की परिस्थितियां योजना के अनुसार विकसित हो रही हैं। छात्रों के लिए आगे बढऩे का दिन है। विवाह की बात बन सकती है। शुभ अंक- 7, शुभ रंग- सिल्वर ग्रे।
from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) http://bit.ly/2OZLCH6
via Latest News in Hindi
0 Comments