पाक की नापाक हरकतों का सेना ने दिया करारा जवाब, 10 पाकिस्तानी सैनिक ढेर
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सोमवार से पाकिस्तान की तरफ से की जा रही अकारण गोलाबारी का भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया है। ताजा समाचार मिलने तक, भारतीय सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी सेना के 10 सैनिकों को ढेर कर दिया है। आपको बता दें कि पाकिस्तान की तरफ से सोमवार को पुंछ के आसपास भारी गोलाबारी की गई, जिसमें BSF के एक अफसर शहीद हो गए थे और एक बच्ची की मौत हो गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा की गई गोलाबारी के चलते सीमावर्ती गावों में कई आम नागरिक घायल हो गए थे और मकानों को भी भारी नुकसान पहुंचा था। पाकिस्तान की इस हरकत का जवाब देते हुए सेना ने PoK में स्थित रावलकोट जिले के चकरी इलाके में ताबड़तोड़ गोलाबारी करते हुए 10 पाकिस्तानी सैनिकों को ढेर कर दिया है। हालांकि पाकिस्तान ने सिर्फ 3 सैनिकों की मौत की बात कबूली है और अपने 10 सैनिकों के घायल होने की बात कह रहा है। from India TV: india Feed https://ift.tt/2Uq8JzM
via Latest News in Hindi
0 Comments