जम्मू-कश्मीर: सीमा पर दुस्साहस का भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब, 10 पाकिस्तानी सैनिक ढेर
जम्मू: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) पर पाकिस्तानी सेना की ओर से की गई भारी गोलाबारी का भारतीय सेना ने माकूल जवाब दिया है। पाकिस्तान के दुस्साहस के जवाब में भारतीय सेना द्वारा की गई कार्रवाई में 10 पाकिस्तानी सैनिक ढेर हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान ने भी अपने सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि की है। आपको बता दें कि पुंछ में पाकिस्तानी सेना पिछले कुछ घंटों से लगातार गोलीबारी कर रही है। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत के चलते सोमवार को बीएसएफ के एक इंस्पेक्टर शहीद हो गए और 5 साल की बच्ची की मौत हो गई। इसमें 20 लोग घायल भी हुए हैं।from India TV: india Feed https://ift.tt/2UqkF4G
via Latest News in Hindi
0 Comments