डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को यूपी के मेरठ से प्रचार अभियान का आगाज कर दिया है। मेरठ में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, आज मैं अपने 5 साल का हिसाब दूंगा और 60 साल वालों का हिसाब भी लूंगा। उन्होंने कहा, चौकीदार कभी नाइंसाफी नहीं करता, सबका हिसाब बारी-बारी से होगा। प्रधानमंत्री ने कहा, आने वाले दिनों में ऐसे लोगों को जवाब देना होगा कि पुरानी सरकार नाकाम क्यों रही। आज एक तरफ विकास का प्लान है तो दूसरी तरफ ना नीति है ना नीयत है। एक तरफ फैसले लेने वाली सरकार है तो दूसरी तरफ फैसले टालने वाला इतिहास मौजूद है।

मेरठ में पीएम मोदी ने कहा...

  • 2019 के चुनाव अभियान की शुरुआत मेरठ से करने की एक खास वजह है। 1857 में वही सपना, वही आकांक्षा दिल में लिए इसी मेरठ से स्वतंत्रता के आंदोलन का पहला बिगुला फूंका गया था। 2019 का ये चुनाव हर भारतवासी के सपनों और आकांक्षाओं का चुनाव है।
  • आज एक तरफ विकास का ठोस आधार है, दूसरी तरफ न नीति है, न विचार है, न ही नीयत है। एक तरफ नए भारत के संस्कार हैं और दूसरी तरफ वंशवाद का बोलबाला है।
       
  • हमारा विजन नए भारत का है, जो अपने गौरवशाली अतीत के अनुरूप ही वैभवशाली होगा। एक ऐसा नया भारत जिसकी नई पहचान होगी।  
  • जो लोग 70 सालों में देश की जनता का बैंक खाता नहीं खुलवा पाए वो आज देश की जनता के खाते में पैसा डालने की बात करते हैं।
  • देश भर में 10 करोड़ गरीब परिवारों के घर शौचालय देकर, बहनों को सम्मान का जीवन देने का सौभाग्य हमें मिला है।
  • एक तरफ दमदार चौकीदार है, तो दूसरी तरफ दागदारों की भरमार है।


 

पीएम मोदी मेरठ के बाद उत्तराखंड के रुद्रपुर में दूसरी रैली करेंगे। तीसरी रैली जम्मू कश्मीर में होगी। बता दें कि इन तीनों जगहों पर पहले चरण में 11 अप्रैल को मतदान होना है। चुनाव आयोग की ओर से 10 मार्च को सात चरणों में चुनाव की घोषणा करने के बाद मोदी ने प्रचार अभियान शुरू नहीं किया था। हालांकि वह पहले कई रैलियों को संबोधित कर चुके थे और वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये पार्टी कार्यकर्ताओं, लोगों से संवाद कर चुके थे। मेरठ से पीएम ने चुनाव अभियान की शुरुआत कर दी है। शुक्रवार को भी पीएम मोदी मोदी ओडिशा के कोरापुट, तेलंगाना के महबूबनगर और आंध्रप्रदेश के करनूल में रैलियां करेंगे। इन जगहों पर पहले चरण के लिए 11 अप्रैल को ही वोटिंग होगी।

आपको बता दें कि पीएम मोदी ने 2019 लोकसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत के लिए यूपी के मेरठ शहर को चुना है। उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में भी प्रचार के लिए इसी शहर को चुना था। मेरठ के बाद पीएम उत्तराखंड के रूद्रपुर में जनसभा करेंगे। आखिरी में जम्मू-कश्मीर में रैली करेंगे। 



from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2TDZ3NR
via Latest News in Hindi

0 Comments