सरोज खान को बॉलीवुड में नहीं मिल रहा काम, सलमान खान मदद को आए आगे
बॉलीवुड कोरियोग्राफर सरोज खान (Saroj Khan) ने हाल ही में कबूल किया था कि फिलहाल उनके पास कोई फिल्म ऑफर नहीं है। उन्होंने यह भी बताया था कि कटरीना कैफ की वजह से उन्हें 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' से निकाल दिया गया था। मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि इंडस्ट्री अब उन्हें काम देने में दिलचस्पी नहीं लेती। अब लेटेस्ट खबर की मानें तो सलमान खान, सरोज खान की मदद के लिए आगे आए हैं। सलमान ने सरोज के साथ 'बीवी हो तो ऐसी' (1988) और 'अंदाज़ अपना अपना' (1994) में काम किया है। खबरों के मुताबिक, उन्होंने सरोज खान को काम देने का वादा किया है।from India TV: entertainment Feed https://ift.tt/2YC8i4J
via Latest News in Hindi
0 Comments