इन दिनों भले ही बियर्ड लुक चलन में हो लेकिन फिर भी बहुत से लोग क्लीन शेव रखना पसंद करते हैं। लेकिन अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है तो यकीनन शेव करने में उन्हें त्वचा में जलन होती है। ऐसे में यह बेहद आवश्यक है कि शेविंग करते समय कुछ बातों का ध्यान रखा जाए। तो चलिए जानते हैं ऐसी ही कुछ खास बातों के बारे में-


advertisement:


आपका शेव करने का तरीका भी परेशानी की वजह बन सकता है। इसलिए जब भी शेव करें तो पहले चेहरा गीला कर लें। उसके बाद अपनी सुविधानुसार शेविंग क्रीम या ऑइल लगाएं और हमेशा उस दिशा में शेव करें, जिस दिशा में बाल उगते हैं। दरअसल बात यह है कि स्किन इरिटेशन का मुख्य कारण त्वचा पर ब्लेड का घर्षण ही होता है।

हमेशा अपनी त्वचा और अपने बाल के अनुसार ही रेजर का चुनाव करें।

गर्म पानी इस्तेमाल करने से बाल मुलायम हो जाते हैं और उन्हें शेव करना आसान हो जाता है। साथ ही इससे रोमछिद्र खुल जाते हैं। इसलिए शेव करने से पहले गर्म पानी से चेहरा धोएं। वहीं शेव कर लेने के बाद ठंडे पानी से चेहरा धोना भी उतना ही जरूरी है ताकि रोमछिद्र वापस बंद हो जाएं और उनमें धूल आदि का प्रवेश न होने पाए। यह त्वचा को साफ व स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है।

सिर्फ शेविंग के दौरान ही नहीं, अपनी त्वचा का ध्यान हमेशा ही रखना चाहिए। अच्छा स्किन हाइजीन बनाए रखें। कोई अच्छा मॉइश्चराइजर इस्तेमाल करें। सेंसिटिव स्किन के लिए अलग तरह के मॉइश्चराइजर आते हैं। दिन में दो बार किसी अच्छे फेसवॉश से चेहरा धोएं।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Ttv5fh
via Latest News in Hindi

0 Comments