फोनपे के ब्रांड एंबेसडर बने आमिर खान

डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म फोनपे ने दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की है। कंपनी ने यह कहा कि वह IPL 2019 के टेलीविजन प्रसारण के लिए सह प्रायोजक है और इस दौरान आमिर खान द्वारा अभिनीत नए प्रचार अभियान की एक श्रृंखला शुरू करेगा।
आपको बता दे की इस अभियान में आमिर खान की उपस्थिति और एक राष्ट्रीय हस्ती के रूप में उनकी अपील फोनपे को पूरे भारत में उपयोगकर्ताओं के लिए डिजिटल भुगतान के लाभों के बारे में जागरूकता पैदा करने में भरपूर मदद करेगी। फोनपे के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और संस्थापक समीर निगम ने घोषणा पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आमिर खान अभी बड़े अभिनेता हैं। वह एक प्रसिद्ध एवं लोकप्रिय अभिनेता हैं जो अपने क्षेत्र में लीक से हटकर काम करने के लिए जाने जाते हैं।
from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2OshgN7
via Latest News in Hindi
0 Comments