आज के समय में जब अधिकतर लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान है और उसे नियंत्रित करने की चाह रखते हैं तो उन्हें समझ में ही नहीं आता कि इसके लिए क्या उपाय किया जाए। आपको शायद पता न हो लेकिन शरीर के लिए फास्फोरस की मात्रा भी वजन पर बहुत असर डालती है। इसकी कमी होने पर शरीर को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। फास्फोरस कैलोरी के साथ फैट बर्न करने में सहायक होता है। यह मेटाबाॅलिज्म को सामान्य बनाए रखता है, जिससे वजन जल्दी नहीं बढ़ता। इतना ही नहीं, इसके कारण ही हमारी किडनी बेहतर तरीके से काम करती है। वैसे यह हड्डियों और दांतों की मजबूती के लिए बेहद आवश्यक है। फास्फोरस की कमी से भूख न लगने की समस्या और सामान्य संक्रमण भी हो सकता है। इसलिए यह जरूरी है कि आप अपनी डाइट में फास्फोरस युक्त चीजों को शामिल करें। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-


advertisement:


अगर आप मांसाहारी है तो आप चिकन के जरिए अपने शरीर में फास्फोरस की कमी हो दूर कर सकते हैं। 75 ग्राम चिकन से आपको करीबन 370 ग्राम फास्फोरस प्राप्त होता है। वहीं शाकाहारी लोगों के लिए गेहूं से बना ब्रेड फास्फोरस की पूर्ति करता है। गेंहू से बने ब्रेड की एक स्लाइस में 57 मिलीग्राम फास्फोरस होता है। इसकी मात्रा बढ़ानी है तो वीट ब्रेड को आहार में सामिल करें।

भूख लगने की स्थिति में लौकी के बीच बेहतरीन विक्लप होते हैं। नियमित रूप से 100 ग्राम लौकी के बीज जरूर खाएं। 100 ग्राम लौकी के बीज में 100 मिलीग्राम फास्फोरस होता है।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2HKPA4N
via Latest News in Hindi

0 Comments