इराक में मोसुल के पास टिगरिस नदी में समाई नाव, महिलाओं एवं बच्चों समेत 94 डूबे
बगदाद: इराक में मोसुल शहर के पास टिगरिस नदी में एक नाव के डूबने से कम से कम 94 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, इस नाव में क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे जो कुर्द नववर्ष मना रहे थे। बताया जा रहा है कि डूबने वालों में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 55 लोगों को बचा लिया गया है। मरने वालों में 61 महिलाएं बताई जा रही हैं।from India TV: world Feed https://ift.tt/2CwKplz
via Latest News in Hindi
0 Comments