खीरा किसी भी रूप में खाना सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। अधिकतर लोग इसका उपयोग सलाद के रूप में में करते हैं। लेकिन इसका रायता और जूस भी बहुत अधिक लाभ पहुंचाता है। जानिए खीरे में क्या-क्या गुण हैं।

प्रकृतिक ने खीरे का स्वभाव बहुत ही ठंडा तथा तर बनाया है। खीरा गर्मी में मौसम में बहुत अधिक लाभदायक है। यह कब्ज दूर करता है। पीलिय, प्यास, ज्वर, शरीर की जलन, गर्मी के सारे दोष, चर्मरोग में भी बहुत लाभदायक है। खीरा भारी और पेट में गैस करने वाला है। खीरे का रस भी बहुत अधिक लाभदायक होता है। इसे स्वादिष्ट बनने के लिए इसमें एक चम्मच शहद और आधा नीबू मिला लेना चाहिए।

पथरी- खीरे का रस पथरी में बहुत लाभदायक है। इसका रस तकरीबन 250 ग्राम दिन में नित्य तीन बार अवश्य पीना चाहिए। पेशाब की जलन, रुकावट और मधुमेह में भी बहुत लाभदायक है। इसका रस पीने से पेशाब की जलन आसानी से दूर होती है। यह मूत्रालय की पथरी में बहुत अधिक लाभ करता है। खीरे के रस को गर्म करके पीने से गुर्दे के दर्द में भी बहुत बहुत लाभ मिलता है।

घुटनों का दर्द- दर्द दूर करने के लिए भोजन में खीरा खूब खाएं और एक पोथिया लहसुन खाएं। खीरा जोड़ों का दर्द भी आसानी से दूर करता है।

आखों में थकान- जब आंखों में बहुत अधिक थकान महसूस हो तो आंखों को आराम पहुंचाने के लिए खीरे के टुकड़ों को दस मिनट तक अपनी पलकों पर रखें। आंखों पर ठंडे पानी के खूब छीटे मारें।

मुंहासो के निशान- निशान मिटान के लिए खीरा, नीबू और मूली का रस समान मात्रा में मिलाकर अच्छे से लगाएं।

मोटापा- खीरा खाने और इसका रस पीने से मोटापा बहुत जल्द घटता है।

मधुमेह- प्रतिदिन खीरे की सलाद बनाकर खाने और तकरीबन 100 ग्राम रस सुबह शाम पीने से मधुमेह में बहुत अधिक लाभ होता है।

यह भी पढ़ें-

सेहत के लिए बरसात के मौसम में मसालेदार चीज खाना होता है नुकसानदायक



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3rgx2Oy
via Latest News in Hindi

0 Comments