डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 2019 लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मंगलवार देर रात 20 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में पंजाब के 6, गुजरात के 4, झारखंड के 3, कर्नाटक के 2, हिमाचल प्रदेश के एक और दादर नगर हवेली के एक उम्मीदवार शामिल हैं। इस लिस्ट में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परणीत कौर, पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल और सुबोध कांत सहाय का भी नाम है। Congress releases a list of 20 candidates for #LokSabhaElections2019 ; 4 from Gujarat, 3 from Jharkhand, 2 from Karnataka, 2 from Odisha, 1 from Himachal Pradesh, 1 from D&N Haveli, and 6 from Punjab. Pawan Kumar Bansal to be Congress candidate from Chandigarh pic.twitter.com/gNcAoW005k — ANI (@ANI) April 2, 2019 दरअसल मंगलवार देर शाम दिल्ली में हुई कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन उम्‍मीदवारों के नाम तय किए गए। कांग्रेस ने पंजाब के गुरदासपुर से सुनील जाखड़ और होशियारपुर से राजकुमार चब्बेवाल को टिकट दिया है। इसके अलावा कांग्रेस ने पंजाब के पटियाला से पूर्व विदेश राज्यमंत्री और पटियाला से तीन बार सांसद रही कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परणीत कौर को उम्मीदवार बनाया है। परणीत कौर लगातार तीन बार पटियाला से सांसद रही हैं, लेकिन 2014 में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डॉ. धर्मवीर गांधी से हार गई थीं।  चंडीगढ़ से पवन बंसल को टिकट पवन बंसल को चंडीगढ़ से उम्मीदवार बनाया गया है। 2014 के चुनाव में बंसल बीजेपी की किरण खेर से हार गए थे। अमृतसर से गुरजीत सिंह ओजला, लुधियाना से रवनीत सिंह बिट्टू और जालंधर से संतोष सिंह चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है। हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा सीट से पार्टी ने पवन काजल को उम्मीदवार बनाया है।  अमित शाह के खिलाफ सीजे चावड़ा को उतारा कांग्रेस ने गुजरात की गांधीनगर सीट से डॉ. सीजे चावड़ा को बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ उतारा है। जामनगर सीट से मुरुभाई कंडोरिया को टिकट दिया गया है। पूर्वी अहमदाबाद से गीताबेन पटेल, सुरेंद्रनगर से सोमाभाई पटेल को उम्मीदवार बनाया गया है। रांची लोकसभा सीट से सुबोध कांत सहाय झारखंड की रांची सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय को टिकट दिया गया है। झारखंड के सिंहभूम (एसटी) से गीता कोरा, लोहरदगा (एसटी) से सुखदेव भगत को टिकट दिया गया है। ओडिशा के जाजपुर (एससी) से मानस जेना, कटक से पंचानन कानूनगो को उम्मीदवार बनाया गया है। कर्नाटक के धारवाड़ से विनय कुलकर्णी, दावानागेरे से एचबी मनजप्पा को उम्मीदवार बनाया गया है।

from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2K173sz
via Latest News in Hindi

0 Comments