अखरोट एक बहुत ही फायदेमंद ड्राईफ्रूट है। हम अखरोट बड़े चाव से खाते है परन्तु उनके छिलको को यूज़लेस समझ के फैंक देते है। लेकिन आप शायद ये नहीं जानते कि जितना अखरोट खाने में पौष्टिक होता है उतना ही फायदेमंद उतना जिसका छिलका होता है। इसे आप अनुपयोगी समझ क्र कदापि न फेंके ये आपके बहुत काम आ सकता है। अखरोट के छिलकों के पाउडर को पॉलिश करने के इस्तेमाल में लिया जाता है तथा यह डाई करने के कार्य में भी काम में आता है। आइए जानते है अखरोट के कुछ अन्य घरेलू उपाय –

अखरोट के छिलके को फेसवॉश व स्क्रब बनाने में भी इस्तेमाल किया जाता है।

अखरोट के खोल को कूट कूट कर उसे बरतन मांजने व बर्तन घिसाई के उपयोग में लिया जाता है।

अखरोट का छिलका और पाउडर दांतो, बालों व स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है।

अखरोट के छिलके का पाउडर पॉलिशिंग के काम में लिया जा सकता है। विशेषकर सोने , चांदी की पॉलिशिंग में अखरोट के पाउडर का प्रयोग किया जाता है।

पेंट व नॉन स्लिपरी फर्श के लिए भी अखरोट के पाउडर को उपयोग में लाया जाता है।

शरीर में आयोडीन की कमी को दूर करने के लिए अखरोट के छिलके का काढ़ा नियमित रूप से 2-3 चम्मच पीएं।

पेट में यदि कीड़े हों तो अखरोट के छिलके का पाउडर चाय पत्ती में मिलाकर इसकी फक्की मार लें, कीड़े हट जाएंगे।

यह भी पढ़ें-

सेहत के लिए भुट्टे के बाल होते है बहुत फायदेमंद



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2UUYZiM
via Latest News in Hindi

0 Comments