पपीता सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें मौजूद पोषक तत्व कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करते हैं। लेकिन कुछ लोग इसका आवश्यकता से अधिक सेवन कर लेते हैं। अगर आपका नाम भी इसी लिस्ट में शुमार है तो हम आपको बता दें कि पपीते का अधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है और इससे आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-

पपीते का सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए उचित नहीं माना जाता। इससे भ्रूण के विकास पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। कई बार इसके कारण गर्भपात होने की संभावना भी बढ़ जाती है।

वैसे तो गर्मी में पपीते का सेवन पाचनतंत्र के लिए अच्छा होता है। लेकिन अगर आप इसका अधिक सेवन करते हैं तो यह आपका पेट खराब भी कर सकता है। इसलिए आप इसका सेवन करें पर सीमित मात्रा में।

पपीता ब्‍लड शुगर के लेवल को कम कर सकता है, जो डायबिटीज रोगियों के लिए खतरनाक हो सकता है। ऐसे में अगर आप मधुमेह के रोगी हैं, तो डॉक्टर की सलाह के बिना पपीते का सेवन न करें।

सेहत के लिए सुबह-सुबह गुनगुना नींबू पानी पीना होता है बहुत फायदेमंद



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3r4kBFv
via Latest News in Hindi

0 Comments