नारियल के सेवन से होने वाले ये फायदे नहीं जानते होंगे आप

गर्मी हो या सर्दी दोनों ही मौसम में नारियल का सेवन करना बहुत लाभदायक होता है। नारियल किसी भी तरीके से खाया जाए बहुत लाभ करता है। चाहें नारियल पानी हो इसका तेल हो या फिर कच्चा नारियल यह हर प्रकार से बहुत फायदेमंद है।
नारियल हर रूप में बहुत अधिक लाभदायक होता है। इसका तेल बालों के लिए बहुत अधिक लाभदायक होता है, साथ ही नारियाल का पानी प्यास कम करता है। आइए जानते हैं इससे होने वाले लाभ।
दस्त- सूखा नारियल खाने से दस्तों में हमें बहुत लाभ होता है।
बाल गिरना- नारियल का तेल सिर में लगाने से बाल गिरना बंद होकर बाल बहुत लंबे होते हैं।
खुजली- 50 ग्राम नारियल के तेल में दो नीबू का रस मिलाकर मालिश करने से खुजली बहुत कम होती है। साथ में सूखा नारियल अवश्य खाएं।
सिरदर्द- नारियल की 25 ग्राम सूखी गिरी और इतनी ही मिश्री सूर्य उगने से पहले खाने से सिरदर्द पूरी तरह बंद हो जाता है।
नकसीर- प्रात: भूखे पेट तकरीबन 25 ग्राम नारियल खाने से नकसीर आना बंद होता है। यह सात दिन तक खाएं।
चेहरे के दाग धब्बे- चेहरे पर नारियल का पानी नित्य दो बार लगाते रहने से चेहरे के कील, मुंहासे, दाग, धब्बे, चेकक के निशान आदि बहुत ही आसानी से दूर हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें-
सेहत के लिए डिलीवरी के बाद जीरा वाला पानी पीना होता है बहुत फायदेमंद
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2URq1HW
via Latest News in Hindi
0 Comments