अम्बाला शहर, 6 जून (हप्र)
केंद्रीय जल शक्ति व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रतन लाल कटारिया ने कहा कि देश में कोरोना की मृत्यु दर 2.7 प्रतिशत है जबकि विश्व स्तर पर 5.9 प्रतिशत है। अब तक केवल 6350 व्यक्ति ही कोरोना के कारण मृत्यु का शिकार हुए हैं, जो विश्व स्तर पर सबसे कम है। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार अपने एक साल की उपलब्धियों का पत्र लेकर देशभर में 10 करोड़ लोगों तक घर-घर संपर्क स्थापित करने का अभियान चलाएगी। इस अभियान का शुभारंभ अंबाला लोकसभा क्षेत्र मेें एमडीसी सेक्टर 4 पंचकूला से 7 जून को किया जाएगा।

The post देश में कोरोना की मृत्यु दर 2.7 प्रतिशत : कटारिया appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3dAPqdr
via Latest News in Hindi

0 Comments