पंजाब में एक दिन में 105 पाॅजिटिव केस
चंडीगढ़, 30 अप्रैल (ट्रिन्यू)
पंजाब में बृहस्पतिवार को 105 नये कोरोना पाॅजिटिव कस आये हैं, जिनमें से 82 श्री हजूर साहब अथवा कोटा से आये लोगों के हैं। पंजाब में 5 मार्च को पहला पाॅजिटिव केस आने के बाद एक दिन में यह सर्वाधिक केस हैं। अब पंजाब में कोरोना पाॅजिटिव केसों की संख्या 480 हो गयी है।
पटियाला जिला में दो पाजिटिव केस : हजूर साहिब से पटियाला वापस आये दो श्रद्धालुओं की कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट आयी है।
श्री हजूर साहिब से आए 141 श्रद्धालुओं के लिए सैंपल
होशियारपुर (निस) : कोविड-19 के अब तक 721 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 427 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, 272 की रिपोर्ट आनी बाकी है व 11 सैंपल इनवैलिड पाए गए हैं। सिविल सर्जन डा. जसवीर सिंह ने बताया कि तख्त श्री हजूर साहिब से बुधवार देर रात वापस लाए गए जिले के 142 श्रद्धालुओं को एकांतवास में रख कर उनके स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। आज श्री हजूर साहिब से आने वाले 141 श्रद्धालुओं के सैंपल लिए गए हैं।
लुधियाना में 48 नये कोरोना पाॅिजटिव मामले
लुधियाना (निस) : लुधियाना में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 48 नये पॉजिटिव केस आ जाने से जहां प्रशासन कांप गया है, वहीं सारे जिले में डर का माहौल पैदा हो गया है। सिविल सर्जन डा. राजेश बग्गा ने बताया कि अाज पॉजिटिव आने वालों में अधिकांश हजूर साहब नांदेड़ से लौटकर आये श्रद्धालू हैं। उन्होंने फिलहाल इसकी विस्तृत जानकारी नहीं दी है। इस प्रकार अब लुधियाना में कोरोना के पॉजिटिव मामले 77 हो गये हैं।
The post पंजाब में एक दिन में 105 पाॅजिटिव केस appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2VRIGRV
via Latest News in Hindi
0 Comments