अगर देर रात तक जगने के कारण या फिर लंबे समय तक कंप्यूटर पर काम करने के कारण आपकी आंखों में दर्द होता है और फिर जब आप सोकर उठते हैं तो आपको आंखों के नीचे सूजन दिखाई देती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आप इन तरीकों से अपने आंखों के नीचे की सूजन को आसानी से कम कर सकते हैं-

आंखों की सूजन को दूर करने के लिए गुबालजल की कुछ बूंदें आंखों में डालें। इससे आपको ठंडक मिलने के साथ-साथ सूजन की समस्या भी दूर होगी।

खीरे की स्लाइड काट कर उसे आंखों के अपर रखने से भी सूजन की समस्या दूर हो जाएगी। आप चाहें तो खीरे का रस निकाल कर भी उसे आंखों के नीचे लगा सकते हैं।

आंखों के नीचे एग-व्हाइट को लगाकर सूखने दें। इसके सूखने के बाद ठंडे पानी से आंखों को साफ करें। इससे आपकी सूजन मिनटों में गायब हो जाएगी।

धनिया का रस निकाल कर उसे 15-20 मिनट के लिए आंखों के नीचे लगा लें। इससे आपको ठंडक मिलेगी और सूजन दूर हो जाएगी।




from हेल्थ – Navyug Sandesh http://bit.ly/30n7IJ6
via Latest News in Hindi

0 Comments