बॉलीवुड में कदम रखने के लिए सितारों को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। इन्हीं एक्टर्स में से एक पंकज कपूर हैं। पंकज कपूर ने बॉलीवुड में कदम रखने से पहले बहुत संघर्ष किया है। पंकज कपूर आज अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 29 मई 1954 को पंजाब के लुधियाना में हुआ था। उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से ग्रेजुएशन के बाद 4 साल थिएटर किया था। जिसके बाद उन्हें बॉलीवुड में पहला ब्रेक फिल्म गांधी से मिला था। उसके बाद पंकज कपूर ने अपने करियर में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने राख, एक डॉक्टर की मौत, मकबूल जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। तो आइए आपको पकंज कपूर की खास फिल्मों के बारे में बताते हैं।

from India TV: entertainment Feed http://bit.ly/2EBVOSc
via Latest News in Hindi

0 Comments