हर दिन इन चीजों का करते हैं इस्तेमाल, सेहत के लिए हो सकते हैं घातक

ऐसी कई चीजें हैं, जिन्हें लोग अपने रोजमर्रा के दिनों में इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इन्हीं चीजों में से ऐसी भी बहुत सी चीजें होती हैं, जो वास्तव में सेहत के लिए हानिकारक होती हैं, लेकिन हमें उसके बारे में पता ही नहीं चलता। तो चलिए आज हम आपको ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें इस्तेमाल से पहले आपको दो बार सोचना चाहिए-
एयर फ्रेशनर्स भले ही झट में सारी बदबू को गायब कर देता हो, लेकिन इसे स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं माना जाता। दरअसल, यह कए केमिकल कॉकटेल्स है। इसका उपयोग आपके लिए घातक हो सकता है भले ही आपको पहले पता न चले।
नेल पॉलिश का इस्तेमाल लगभग हर महिला है। लेकिन आपको शायद पता न हो कि यह भी एक अन्य केमिकल कॉकटेल है। ब्रांड्स भले ही केमिकल न होने का दावा करें लेकिन ये टॉक्सिन्स से भरपूर है। इसलिए अपने मुंह के पास नेल पॉलिश न ले जाएं।
जायफल को यूं तो स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन वास्तव में इसका सेवन बेहद सीमित मात्रा में करना चाहिए। दरअसल, जायफल एक हैलुसिनोजेनिक है तो इसके सेवन से मिर्गी भी हो सकती है।
चिली पैपर खाने को स्पाइसी बनाता है लेकिन वह चीज जो स्पाइस बनाती है, एक केमिकल कैपसैसिन है। इसके अधिक सेवन से जान भी जा सकती है।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2uwYpaE
via Latest News in Hindi
0 Comments