किचन में बस पत्नी करे ये काम, पति को मिलेगा धन लाभ

किसी भी पुरूष की तरक्की को हमेशा ही उसकी पत्नी के सौभाग्य से जोड़कर देखा जाता है। वैसे भी कहा जाता है कि एक स्त्री ही होती है, जो घर बना भी सकती है और बिगाड़ भी सकती है। तो चलिए आज हम आपका ऐसे कुछ किचन के वास्तु उपाय बता रहे हैं, जिसे अगर घर की महिला अपनाए तो पुरूष को धन लाभ होने के संयोग बढ़ जाते हैं।
रसोईघर में बिजली से चलने वाले उपकरणों जैसे फ्रिज, मिक्सर, माइक्रोवेव, टोस्टर, जूसर आदि को रखते समय दिशा का ध्यान अवश्य करें। इन उपकरणों के लिए पश्चिम दिशा उत्तम मानी जाती है। लेकिन अगर आप इस दिशा में नहीं रख पा रहे हैं तो उत्तर दिशा में रख सकते हैं।
वहीं घर की किचन के लिए भी आग्नेय यानी दक्षिण-पूर्व दिशा का इस्तेमाल करना उत्तम माना जाता है। इस दिशा के स्वामी अग्नि देव हैं। ग्रहों में ये दिशा शुक्र की है। घर की इस दिशा में अग्नि से जुड़ी चीजें रखनी चाहिए। यदि आपका किचन इस दिशा में है तो सकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2UGJR2H
via Latest News in Hindi
0 Comments