अजवाइन में भरपूर औषधीय गुण पाए जाते है जो शरीर के लिए अत्यंत लाभदायक होते है| इसका इस्तेमाल किचन और आयुर्वेद में अधिक किया जाता है| इसके प्रयोग से व्यंजन न केवल स्वादिष्ट बनता है बल्क‍ि पेट से जुड़े रोग एकदम सही हो जाते है| अजवाइन के पानी का सेवन प्रातः काल सबको करना चाहिए ताकि आपका शरीर स्वस्थ रहे| आइए जाने अजवाइन के पानी के फायदे –

अजवाइन के पानी के सेवन से डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है

हार्ट संबंधी बीमारियों को दूर करने में अजवाइन बहुत फायदेमंद होती है.

अगर आप मुंह से जुड़ी बीमारियों से परेशान है तो आप अजवाइन का इस्तेमाल कर सकते है| अजवाइन का पानी पीने से दांतो का दर्द और मुंह की बदबू की समस्या खत्म हो जाती है|

अजवाइन के सेवन से पेट की बीमारियां जैसे कब्ज, अपच, दस्त आदि को दूर किया जा सकता है| अजवाइन खाने को पचाने में मदद करती है|

अजवाइन के पानी के रोजाना इस्तेमाल से शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है| साथ ही वजन को कम करने में बहुत फायदेमंद होती है| डायरिया जैसी बीमारी को दूर करने में अजवाइन का पानी बहुत लाभदायक होता है|

कफ की समस्या से निजात पाने के लिए अजवाइन का पीने बहुत फायदेमंद होता है| यह अस्थमा का खतरा भी दूर कर देता है| सर्दी और खांसी से बचने के लिए आपको अजवाइन के पानी में एक चुटकी काला नमक मिलाकर पीना चाहिए|

अजवाइन का पानी पीने से सिरदर्द की समस्या जल्द ही खत्म हो जाती है|

अगर आप पेट में कीड़े की समस्या से जूझ रहे हैं तो आप अजवाइन में एक चुटकी काला नमक मिलाकर पी लें| ऐसा करने से पेट में कीड़े समाप्त हो जायेंगे|

यह भी पढ़ें:-

कुछ आसान घरेलू उपायों को अपनाकर भी बुखार से राहत पा सकते हैं



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3z1dfWy
via Latest News in Hindi

0 Comments