रात को पनीर खाने से बढ़ता है वजन

स्वस्थ रहने के लिए या बहुत ज़रूरी है की हम अपने खाने में हरी-सब्जियां और फल को शामिल करे। पर हर चीज को खाने का एक सही समय होता है लेकिन हम हमेशा अपने ही मर्जी के हिसाब से खाते हैं।
ऐसे में वह आहार हमारे शरीर को फायदे की जगह नुकसान पहुंचाते है। आज हम आपको कुछ एेसी ही चीजों के बारे में बताने जा रहे है जिसे सही समय पर खाना बहुत ही ज्यादा आवश्यक है।
दही की तासीर बहुत ही ठंडी होती है इसलिए इसे रात में नहीं खाना चाहिए। रात को दही खाने से सर्दी-जुकाम और खांसी हो जाती है। दही में अधिक मात्रा में प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं जो सेहत के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होते हैं। ऐसे में दिन में दही का सेवन अवश्य करें।
शाम के समय में कभी भी मीठी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे नींद पर गहरा असर पड़ता है। अधिक चीनी का सेवन सेहत के लिए बहुत ज्यादा नुकसानदायिक होता है। सुबह या फिर दिन में मीठी चीजों का सेवन अवश्य करें। दिन में ये चीजें बहुत आसानी से पच जाती है।
चावल में कार्बोहाइड्रेट्स बहुत ही उचित मात्रा में पाए जाते हैं. रात के समय चावल खाने से परहेज करना चाहिए क्योंकि रात को शरीर कोई भी एक्टिविटी नहीं करता। ऐसे में शरीर का बहुत वजन बढ़ता है। अगर आप चावल खाने के शौकीन हैं तो इसे लंच में अवश्य लें।
पनीर में प्रोटीन की मात्रा बहुत अधिक होती है। शरीर को इसे पचाने में बहुत अधिक समय लगता है। ऐसे में रात में पनीर का सेवन न करें। रात को इसका सेवन करने से वजन बहुत बढ़ता है। वहीं, पनीर में कैल्शियम और विटामिन बी बहुत ही उचित मात्रा में पाया जाता है जिससे हड्डियां बहुत मजबूत होती है। दिन में पनीर खाने से वजन नहीं बढ़ता और बहुत आसानी से पच जाता है।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/36csS0I
via Latest News in Hindi
0 Comments