ऐसे प्रयोग नारियल तेल के नहीं जानते होंगे आप

आप सभी जानते है की नारियल तेल का प्रायोग बहुत कामों के लिए किया जाता है। लेकिन नारियल तेल के कुछ ऐसे भी प्रयोग होते हैं जिनसे आप अब तक पूरी तरह अनजान थे। आइए अब जानें उन प्रयोगों के बारे में। आज हम आपको बताएंगे नारियल तेल के और भी सभी फायदों के बारे में…
नारियल तेल के प्रयोग
सदियों से हमारे घर में नारियल तेल का प्रयोग बखूबी कई प्रकार के कामों के लिए किया जाता है। एक तरफ जहां यह आपकी त्वचा के लिए बहुत अधिक फायदेमंद है वहीं इसका सेवन भी आपको कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से निजात दिलाता है। आइए जानें नारियल तेल के ऐसे ही कई सारे प्रयोग के बारे में।
शेविंग क्रीम
शेविंग के लिए अब शेविंग क्रीम का पैसा अवश्य ही बचा सकते हैं। त्वचा को गीला कर उसपर नारियल तेल लगाएं और उसपर अच्छी तरह रेज़र चलाएं। इससे न सिर्फ शेविंग विल्कुल सही तरह से होती है बल्कि रेजर बर्न और ड्राइ स्किन से भी बचाता है।
सनस्क्रीन
नारियल तेल में फ्री रैडिकल्स मौजूद होते हैं जो त्वचा का लचीलापन भी बढ़ाते हैं। नारियल तेल को नियमित रूप से त्वचा पर लगाने से त्वचा पर सूरज की रोशनी के कारण होने वाले काले धब्बे भी इस्पे नहीं पड़ते हैं। यही वजह है कि नारियल तेल को त्वचा के लिए बहुत ही बेहतरीन लोशन माना जाता है।
डायपर रैशेज दूर करे
बच्चों को बहुत अधिक अधिक देर तक डायपर पहनाने के बाद उनकी त्वचा पर होने वाले रैशेज और रूखापन होने से बचाने के लिए इससे सुरक्षित, सस्ता व असरदार विकल्प भला क्या होगा।
भूख को कंट्रोल करे
नारियल तेल का सेवन से आप अपनी बार-बार भूख लगने की आदत को भी अवश्य ही शांत कर सकते हैं। इस तेल में कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी बहुत अधिक होते हैं जो भूख को कंट्रोल करने में भी बहुत सहायक होते हैं।
यह भी पढ़ें-
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2UXlLqf
via Latest News in Hindi
0 Comments