इन लोगों के लिए जहर समान होता है तरबूज

तरबूज एक ऐसा फल है, जो गर्मी के मौसम में हर घर में खाया जाता है। वैसे तो इसके सेवन से शरीर में पानी का स्तर बना रहता है। साथ ही इसके सेवन से कई तरह के फायदे भी होते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिनके लिए इनका सेवन बेहद घातक हो सकता है। दरअसल, कुछ स्वास्थ्य समस्याएं ऐसी होती हैं, जिनमें अगर तरबूज का सेवन किया जाए तो व्यक्ति की समस्या बढ़ सकती है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-
जो लोग मधुमेहग्रस्त हैं, उन्हें तरबूज का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, इसमें नैचुरल शुगर भारी मात्रा में पाया जाता है। जिसके कारण इसके सेवन से शरीर में शर्करा का स्तर बढ़ जाता है। इसलिए अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो इसका सेवन जरा सोच-समझकर करें।
जो लोग किडनी संबंधी किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं, उनके लिए भी तरबूज का सेवन उचित नहीं है। तरबूज में मौजूद मिनरल्स ऐसे व्यक्ति की किडनी पर प्रभाव डालते हैं।
तरबूज की तासीर ठंडी होती हैं और अगर अस्थमा के रोगी ठंडी चीजों का सेवन करते हैं तो इससे उन्हें काफी परेशानी होती है। इसके अलावा तरबूज में अमीनो एसिड पाया जाता है जो अस्थमा रोगियों की तकलीफ बढ़ा सकता है।
जानिए, शुगर लेवल को नियंत्रित रखने के कुछ बेहतरीन घरेलू उपाय
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3pkhEjd
via Latest News in Hindi
0 Comments