खाड़ी देशों में गिरे शेयर बाजार
दुबई, 8 मार्च (एजेंसी)
सऊदी अरब समेत खाड़ी देशों में शेयर बाजारों में रविवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गयी। तेल निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) और सहयोगियों के बीच तेल उत्पादन में कटौती को लेकर समझौता नहीं होने के बाद शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गयी। ओपेक देश कोरोना वायरस के कारण तेल के दाम पर पड़े असर को थामने के लिये उत्पादन में कटौती करना चाह रहे हैं।
तेल कंपनी सऊदी अरामको का शेयर आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) मूल्य पहली बार 32 रियाल (8.5 डॉलर) से नीचे आ गया। कंपनी का शेयर 6 प्रतिशत टूटकर 31.98 रियाल पर पहुंच गया। दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी का आईपीओ दिसंबर में सूचीबद्ध हुआ था, लेकिन उसके बाद से उसका मूल्य 1,710 अरब डॉलर से घटकर 1,650 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। सऊदी बाजार में गिरावट सत्तारूढ़ परिवार के सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद हुई है। कई सूत्रों ने बताया कि सऊदी प्रशासन ने शाह सलमान के भाई और भतीजे समेत तीन राजकुमारों को गिरफ्तार किया है। तीनों को सत्ता पलट की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया। इससे यह संकेत मिलता है कि युवराज मोहम्मद बिन सलमान की सत्ता पर पकड़ मजबूत हुई है।
अन्य क्षेत्रों भी भारी गिरावट
खाड़ी देशों के अन्य बाजारों में गिरावट दर्ज की गयी। दुबई वित्तीय बाजार एक समय 8.5 प्रतिशत तक नीचे चला गया। छह साल में यह सबसे बड़ी गिरावट है। अबू धाबी में भी 7 प्रतिशत की गिरावट आयी, जबकि कतर शेयर बाजार 3.5 प्रतिशत नीचे आया। कुवैत शेयर बाजार में भी 7 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के बाद दो बार अस्थायी रूप से कारोबार निलंबित किया गया। बहरीन और ओमान के बाजारों में भी क्रमश: 3 प्रतिशत और 1.1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी।
The post खाड़ी देशों में गिरे शेयर बाजार appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2PT0bOv
via Latest News in Hindi
0 Comments