गूगल मैप का नया अपडेटः अब गूगल मैप से पता करें कहां चार्ज होगी आपकी इलेक्ट्रिक कार

अगर आपके पास भी इलेक्ट्रिक कार है, तो गूगल आपके लिए एक नया अपडेट लेकर आया है। गूगल मैप्स ने अपने उन यूजर्स के लिए जो इलेक्ट्रिक कार चलाते हैं एक नया अपडेट जारी किया है। जिसके जरिए यूजर्स ठीक उसी तरह का EV चार्जर्स ढूंढ पाएंगे जैसा उन्हें अपनी इलेक्ट्रिक कार के लिए चाहिए।
हाल ही में जारी हुई एक रिपोर्ट के मुताबिक गूगल ने एक नया फीचर अपने एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर अपडेट किया है। जिसके अनुसार यूजर अब अपनी इलेक्ट्रिक कार के सपोर्ट के हिसाब से स्टेशन की पहचान कर पाएंगे। इस नए अपडेट में चार्जिंग स्टेशन की पहचान करने के लिए फिल्टर करने की सुविधा गूगल के द्वारा दी गई है।
गूगल के मुताबिक अगर कोई इलेक्ट्रिक कार यूजर अपनी कार को रिचार्ज करने के लिए CHAdeMO स्टेशन ढूंढ रहा है, तो गूगल आपकी ऐसी स्टेशन ढूंढने में मदद करेगा। जहां पर आप अपनी इलेक्ट्रिक कार को आसानी से चार्ज करवा पाएंगे। गूगल के इस नए अपडेट को देखने के लिए आपका एंड्राइड यूजर होना और इलेक्ट्रिक यूजर होना जरूरी है। तभी आपको यह सेटिंग गूगल मैप्स में दिखाई देगी।
इस सेटिंग के लिए गूगल मैप की सेटिंग में जाकर आपको इलेक्ट्रिक वेहिकल सेटिंग में जाना होगा, यहां पर जाकर आप अपनी प्लग प्रिफरेंस के आधार पर इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग स्टेशन आसानी से ढूंढ सकते हैं।
अगर आपको जानकारी ना हो तो हम यह बता दें कि इससे पहले तक इलेक्ट्रिक कार ओनर्स अपने कार के लिए चार्जिंग स्टेशन ढूंढने को अलग-अलग थर्ड पार्टी एप्स पर निर्भर रहते थे। चार्जिंग स्टेशन ढूंढने के लिए उन्हें अपने फोन पर अलग-अलग थर्ड पार्टी ऐप डाउनलोड करना पड़ता था। लेकिन गूगल मैप्स के द्वारा आए इस नए अपडेट के जरिए यूजर्स को काफी आसानी होगी। फिलहाल यह फीचर्स एंड्रॉयड यूजर्स के लिए ही उपलब्ध करवाया गया है। इसे iOS प्लेटफॉर्म और अन्य यूजर्स के लिए कब तक उपलब्ध करवाया जाएगा इसकी जानकारी गूगल के द्वारा नहीं दी गई है।
इससे कुछ समय पहले गूगल मैप्स में एक नए फीचर को जोड़ने की बात भी कही गई थी। इस फीचर के जरिए ना सिर्फ यूजर्स इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन ढूंढ पाएंगे, बल्कि चार्जिंग स्टेशन पर Google Pay के जरिए आसानी से पेमेंट भी कर सकेंगे। इस नई सुविधा के लिए गूगल मैप्स में ही ‘Google Pay’ पेमेंट सिस्टम भी इंटीग्रेट किया गया है। कंपनी इस फीचर पर 2018 से काम कर रही थी। गूगल मैप के नये वर्जन 10.30 में इस फीचर को स्पॉट किया गया है।
नागरिकता कानून पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इंकार
from दुनिया – Navyug Sandesh https://ift.tt/38VdG7Y
via Latest News in Hindi
0 Comments