सिवानीमंडी, 9 अप्रैल (निस)
सरकार ने गांवों में ग्राम पंचायतों के सहयोग से ठीकरी पहरे लगाने के आदेश दिए हैं लेकिन जो लोग गांवों में दिन व रात के समय पहरा लगाने का कार्य कर रहे हैं वे सड़क पर जाने वाले वाहनों को बिना कारण न रोकें। ये बात एसडीएम जगदीश चन्द्र ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। एसडीएम ने कहा कि उनके पास लोहारू व सिवानी दोनों उपमंडलों का कार्यभार है इस दौरान उन्होंने स्वयं देखा है कि कुछ गांवों के युवा आम सड़क पर ही बेरिकेट लगाकर बैठे हैं जिससे अनुमति वाले वाहनों को बिना कारण भी रोका जा रहा है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत व जो लोग कोरोना वायरस की महामारी से बचने में अपना योगदान ठीकरी पहरा लगाकर दे रहे हैं वे केवल अपने गांव में आनेे वाले लोगों की जांच करें, सड़क मार्ग वाले वाहनों को न रोकें। इस मौके पर उनके साथ ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार भी मौजूद थे।

The post ‘ठीकरी पहरे वाले ग्रामीण सड़क पर न रोकें वाहन’ appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3ecaZBS
via Latest News in Hindi