नयी दिल्ली, 20 अप्रैल (एजेंसी)
आर्थिक गतिविधियों में छूट के पहले दिन देश में बिजली की मांग सोमवार की सुबह 3.15 प्रतिशत घटकर 1,23,000 मेगावाट रही। ऐसी संभावना थी कि ‘लॉकडाउन’ (बंद) के दूसरे चरण में आर्थिक गतिविधियों में आंशिक छूट की वजह से बिजली की मांग बढ़ेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसका कारण संभवत: तापमान में हल्की गिरावट है। इसके कारण बिजली की मांग में कमी आयी इसके चलते आर्थिक गतिविधियों में आंशिक छूट की वजह से मांग में वृद्धि का असर दिखा नहीं। कुछ राज्यों ने कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिये जारी बंद के दूसरे चरण में औद्योगिक गतिविधियों में कुछ छूट दी है। बंद का दूसरा चरण तीन मई तक रहेगा। एक सूत्र ने कहा, ‘सोमवार की सुबह 9.30 बजे बिजली की अधिकतम मांग 1,23,000 मेगावाट रही जो पिछले सप्ताह इसी समय 1,27,000 मेगावाट थी।’

The post बिजली की मांग 3.15 प्रतिशत घटी appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2Kl0mPp
via Latest News in Hindi

0 Comments