101 प्रवासी मजदूरों को 3 बसों में लखनपुर भेजा
पठानकोट, 20 अप्रैल (निस)
पठानकोट में सोमवार को प्रवासी मजदूरों को जम्मू-कश्मीर बार्डर पर भेजने के लिए बसों में बैठाते पुलिस कर्मचारी तथा बस में बैठे मजदूर । -निस
शाहपुरकंडी के केशव हाल में पिछले लगभग 22 दिनों से ठहरे प्रवासी मजदूरों को सोमवार को जिला प्रशासन की ओर से 3 बसों के जरिए जम्मू कश्मीर के बॉर्डर लखनपुर भेज दिया गया है। सोमवार को दोपहर 12 बजे के करीब कार्यकारी मजिस्ट्रेट, पुलिस प्रशासन व डॉक्टरों की टीम की मौजूदगी में 109 में से जम्मू कश्मीर के रहने वाले 101 प्रवासी मजदूरों के स्वास्थ्य का पूरी जांच कर उन्हें बसों में बिठाकर जे एड के बार्डर भेज दिया गया है।
कार्यकारी मजिस्ट्रेट अनिल दास व मेडिकल अधिकारी डा.आकाश लूना ने बताया कि जिन प्रवासी मजदूरों का 14 दिन का क्वारंटाइन पीरियड पूरा होने के बाद भी उन्हें उनके घरों की ओर नहीं भेजा जा सका, परंतु आज उन प्रवासी मजदूरों को उनकी सेहत की जांच कर एवं सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए बसों में बिठाकर लखनपुर में मौजूद लेबर अधिकारी के हवाले कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इनमें से 8 मजदूर यूपी के रहने वाले हैं। जिन्हें अगले आदेशों तक यहीं पर रखा गया है।
कंपनी कर्मियों को भी किया रवाना
जिला प्रशासन द्वारा अलग-अलग कंपनियों में काम करने वाले जम्मू कश्मीर के 1221 व्यक्तियों को आज 20 दिन बाद 18 बसों में जम्मू कश्मीर भेजा गया है। यह जानकारी डी.एस.पी सुखजिन्द्र सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इनमें किसी भी व्यक्ति ने कोरोना का लक्षण नहीं पाया गया है और इनका एकांतवास भी पूरा हो चुका था।
The post 101 प्रवासी मजदूरों को 3 बसों में लखनपुर भेजा appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3bp8NFn
via Latest News in Hindi
0 Comments