सरकार मुझे हरियाणा का नहीं मानती
पिंजौर, 16 मार्च (निस)
पिंजौर निवासी बॉलीवुड अभिनेता पंकज बेरी। -निस
बॉलीवुड एवं टॉलीवुड अभिनेता पंकज बेरी पिंजौर शहर के हैं। सोमवार को उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए सरकार के प्रति अपनी पीड़ा जाहिर की। पंकज बेरी ने कहा कि वह हरियाणा के हैं यह प्रदेश सरकार को भी खबर नहीं है वह हरियाणा के कलाकारों के लिए कुछ करना चाहते हैं लेकिन यह तभी संभव है यदि सरकार से उन्हें सहयोग मिले।
उन्होंने कहा सरकार ने उनकी कभी सुध नहीं ली बल्कि उन्हें प्रदेश के अन्य फिल्मी कलाकारों की सूची से दरकिनार रखा हुआ है प्रदेश सरकार ने उन्हें कभी सम्मानित तक नहीं किया जिसका रंज उन्हें सदा रहेगा। पंकज बेरी वर्तमान में लोकप्रिय चर्चित धारावाहिक तेनालीरामा में तेनालीराम की भूमिका निभा रहे हैं। अंबाला में जन्मे पंकज बेरी का पालन पोषण पिंजौर में जबकि कॉलेज शिक्षा कालका सरकारी कॉलेज से पूरी की। उन्होंने बलराज साहनी पुरस्कार जीता, चंडीगढ़ टैगोर थिएटर, पंजाब यूनिवर्सिटी, इंडियन थिएटर में अपने अभिनय का सिक्का जमाते हुए गोल्ड मेडल जीते और मुंबई चले गए। जहां उन्होंने गुल गुलशन गुलफाम, कथा सागर, भारत एक खोज, तमस जैसे सुप्रसिद्ध कई टीवी सीरियल्स में काम किया।
हिंदी फीचर फिल्म कॉलेज गर्ल में खलनायक की भूमिका निभाई, अभिनेता अक्षय कुमार के साथ सैनिक फिल्म की शूटिंग के दौरान एक फाइट सीन में पंकज गंभीर रूप से घायल हो गए थे, उन्होंने शाहरुख खान के साथ चाहत फिल्म में भी काम किया।
वह अब तक 90 हिंदी फीचर फिल्मों में काम कर चुके हैं उन्होने कई पंजाबी फिल्में भी की है उनकी पंजाबी फिल्म बिंगड़ दी वोहटी जल्द आने वाली है।
The post सरकार मुझे हरियाणा का नहीं मानती appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2Uap61b
via Latest News in Hindi
0 Comments