फरीदाबाद, 2 जनवरी (हप्र)
केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर 8 जनवरी को होने वाली देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में बृहस्पतिवार को ज्वांट ट्रेड यूनियन काउंसिल फरीदाबाद के बैनर तले विभिन्न कारखाने के मजदूरों ने एनएचपीसी चौक स्थित मेट्रो स्टेशन पर एकत्रित होकर के इंडस्ट्रियल एरिया डीएलएफ में जुलूस निकाला तथा सभी मजदूरों को हड़ताल में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। जुलूस का नेतृत्व एटक के बेचू गिरी, सीटू के निरंतर पराशर, एचएमएस के डीएन शर्मा और इंकलाबी मजदूर केंद्र के मुन्ना प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया। कार्रवाई का संचालन कनवीनर लाल बाबू शर्मा ने किया।
इन नेताओं ने केंद्र सरकार पर श्रम कानूनों में संशोधन करने और ठेकेदारी प्रथा को लागू करने का आरोप लगाया।
हड़ताल की तैयारियों को लेकर मजदूरों की बैठक

सोनीपत में मजदूरों को संबोधित करते सीटू नेता आनंद शर्मा। -हप्र

सोनीपत (हप्र) : कुंडली स्थित एचएसआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र में विभिन्न चौकों पर मजदूरों ने सभाएं कीं। इन सभाओं को सीटू के जिला प्रधान आनंद शर्मा तथा सचिव सुनीता ने संबोधित किया। इस दौरान मजदूरों को आठ जनवरी को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होने का आह्वान किया। सभाओं में हड़ताल का पर्चा भी बांटा गया और हड़ताल के पोस्टर भी लगाए गए। साथ ही मजदूरों से अपील की गई कि वे अपने अधिकारों की रक्षा के लिए 8 जनवरी की हड़ताल में परिवार सहित शामिल हों। श्रमिक नेता आनंद शर्मा ने सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार मजदूरों को कारपोरेट जगत एवं ठेकेदारों का गुलाम बनाने पर तुली हुई है। मजदूर सुई से लेकर जहाज तक बनाते हैं और उनके दम पर ही देश-दुनिया में चकाचौंध है, किंतू उनकी हालत लगातार खराब होती जा रही है।

The post हड़ताल में शामिल होने के लिए निकाला जुलूस appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2ZLhEMi
via Latest News in Hindi