सोनीपत, 2 जनवरी (हप्र)
झिंझोली गांव के सूर्या फाउंडेशन द्वारा आदर्श ग्राम योजना के तहत 7 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 10 प्रदेशों के 80 किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में दो दिन की कार्यशाला भी लगाई गई। सूर्या फाउंडेशन के शत्रुघ्न लाल कश्यप ने बताया कि किसानों को एकीकृत गौपालन व फसल प्रणाली के बारे में जानकारी दी गई। राष्ट्रीय जैविक कृषि केंद्र से आए डा. बीएस यादव ने किसानों को जैविक कृषि के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यदि किसान जैविक कृषि नहीं करेगा तो उसका खामियाजा किसान को ही भुगतना पड़ेगा। डा. यादव ने हरी खाद मृदा स्वास्थ्य पर प्रकाश डाला। डा. एसएस लठवाल ने देसी गाय के दूध में रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है। इस मौके पर सूर्या फाउंडेशन के वाइस चेयरमैन वेद, आदर्श ग्राम योजना के प्रमुख प्रमोद, संजय, विकास, बलजीत, पारस मौजूद थे।

The post किसानों को दी जैविक कृषि की जानकारी appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/35fAZGF
via Latest News in Hindi

0 Comments