आदेश पर रोक के लिए पाक सरकार फिर कोर्ट में
इस्लामाबाद, 2 जनवरी (एजेंसी)
पाकिस्तान सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा का कार्यकाल बढ़ाने के मामले में नवंबर में दिये गये उसके (कोर्ट के) आदेश पर रोक लगाने की अपील की हैं। प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक अधिसूचना जारी कर बाजवा को सेवा विस्तार दिया था, पर कोर्ट ने उस पर रोक लगा दी थी। सरकार ने अपनी इस दूसरी याचिका में उसकी अपील को स्वीकार करने और 28 नवंबर 2019 के दिए आदेश को स्थगित करने या रोक लगाने की अपील की है। जियो न्यूज की खबर के अनुसार इस चर्चित मामले में सरकार की ओर से दायर की गई यह दूसरी याचिका है। अदालत ने 28 नवंबर को बाजवा (59) का कार्यकाल कुछ शर्तों के साथ छह महीने के लिये बढ़ा दिया था, जिससे पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) सरकार असहज स्थिति में आ गयी। इस फैसले को लेकर शक्तिशाली सेना और न्यायपालिका आमने-सामने आ गए थे।
The post आदेश पर रोक के लिए पाक सरकार फिर कोर्ट में appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/36kKLc0
via Latest News in Hindi
0 Comments