नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के 5 जजों की संविधान पीठ आज सुबह 10:30 बजे अयोध्या मुकदमे में फ़ैसला सुनाएगी। देश के सबसे बड़े मुकदमे का फैसला बड़ा है इसलिए पूरे देश में पहरा भी बहुत कड़ा है। इस ऐतिहासिक फैसले के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं। पूरे यूपी में धारा 144 लागू है। अयोध्या को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। अयोध्या में पीएसी की 60 कंपनियां तैनात हैं। जगह जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और ड्रोन से शहर पर नजर रखी जा रही है। केंद्र ने चार हजार पैरामिलिट्री के जवान उत्तर प्रदेश भेजे हैं। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आला अफसरों को जरूरी निर्देश दिए।

from India TV: india Feed https://ift.tt/2qAOnqe
via Latest News in Hindi

0 Comments