नदजामेना (एजेंसी) : चाड में सोने की एक अवैध खदान के धंसने की वजह से करीब 30 लोगों के मरने की आशंका है। रक्षा मंत्री एमए सलाह ने बताया कि लीबिया की सरहद के पास कौरी बौगौदी में खदान धंसी। इसमें अवैध रूप से खनन हो रहा था। एक सैन्य अधिकारी ने नाम गुप्त रखने के अनुरोध पर कहा कि चश्मदीदों के मुताबिक करीब 30 लोगों की मौत हुई है। सेना अब तक मौके नहीं पहुंच पाई है क्योंकि घटनास्थल दूरदराज़ के छोटे शहर में स्थित है।

The post लीबिया की सरहद पर सोने की खदान धंसी, 30 मरे appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2nFiETp
via Latest News in Hindi

0 Comments