असली केसर की ऐसे करें पहचान

यह तो हम सभी जानते हैं कि केसर स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक है लेकिन यह इतना महंगा होता है कि जल्दी से लोगों के बजट में नहीं आता। जरा सोचिए कि अगर आप बाजार से मंहगा केसर लेकर आएं और वह नकली हो तो आपको कैसा लगेगा। यकीनन आपको बुरा ही लगेगा क्योंकि नकली केसर सेहत के लिए भी नुकसानदायक है। इसलिए यह जरूरी है कि आप केसर खरीदने से पहले यह अवश्य सुनिश्चित करें कि वह असली हो। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-
केसर को खरीदने से पहले उसे हल्का सा चबाएं। अगर आपको केसर के स्वाद में मीठेपन का अहसास हो रहा है तो समझ लीजिए कि केसर नकली है। क्योंकि जो असली केसर खुशबूदार होने के साथ स्वाद में कड़वा होता है
केसर का रंग भी उसके असली या नकली होने की पहचान बताता है। इसके लिए पानी में 2 रेशे डालें। अगर केसर का रंग जल्दी पानी में नजर आने लगे तो समझ जाएं कि यह नकली केसर है।
केसर को सफेद कपड़े पर रगड़ कर देखें। अगर केसर असली है तो जरा सा रगड़ने पर कपड़े पर पीला दाग आ जाएगा और अगर नकली हैं तो कपड़े पर लाल रंग आएगा।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2I5PowZ
via Latest News in Hindi
0 Comments