वेस्टर्न नहीं, इस्तेमाल करें इंडियन टॉयलेट, कई समस्याएं होंगी दूर

आजकल घरों में वेस्टर्न टॉयलेट का चलन काफी बढ़ गया है। अमूमन लोगों को इसका इस्तेमाल काफी आरामदायक लगता है, लेकिन अगर आप सच में हेल्दी रहना चाहते हैं तो घर में इंडियन टॉयलेट का इस्तेमाल करें। आपको शायद पता न हो लेकिन वेस्टर्न टॉयलेट से ज्यादा फायदेमंद इंडियन टॉयलेट है। तो चलिए जानते हैं इसके फायदों के बारे में-
जब आप इंडियन टॉयलेट का इस्तेमाल करते हैं तो इस पर बैठने के दौरान पूरा जोर दोनों पैरों पर होता है। इसके इस्तेमाल से व्यायाम भी हो जाता है। इंडियन टॉयलेट का इस्तेमाल रोजाना करने से लाइफ बढ़ जाती है।
इंडियन टॉयलेट का इस्तेमाल करते वक्त बॉडी का संपर्क कमोड से नहीं होता है। इससे कई तरह के संक्रमण की चपेट में आप नहीं आते और बीमारियों से बचाव होता है। साथ ही बॉडी की हाइजीन बनी रहती है।
पेट से संबंधित बीमारी और कैंसर रोकने के लिए इंडियन टॉयलेट फायदेमंद होता है। इंडियन टॉयलेट के इस्तेमाल से शरीर में कोलन से मल को पूरी तरह से निकालने में मदद करता है। इससे कब्ज, एपेंडिसाइटिस, कोलन कैंसर जैसी बीमारियों से बचाता है।
from हेल्थ – Navyug Sandesh http://bit.ly/2GTkINH
via Latest News in Hindi
0 Comments